PunjabJalandhar News: राज्यपाल ने दरबार श्री बुलंदपुरी साहिब में 8वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन...

Jalandhar News: राज्यपाल ने दरबार श्री बुलंदपुरी साहिब में 8वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में की शिरकत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कहा- बाबा बलदेव जी ने सिख गुरुओं के विचारों को 100 से अधिक देशों तक पहुंचाने का किया कार्य 

नकोदरः राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया रविवार को मेहतपुर स्थित दरबार श्री बुलंदपुरी साहिब में आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाबा बलदेव जी के प्रयासों की सराहना करते कहा कि महज दो साल और दो दिन के भीतर उन्होंने भारत तथा सिख गुरुओं के महान विचारों को 100 से अधिक देशों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस धरती से इस विचारधारा का प्रसार शुरू हुआ। वहीं आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के लोग एकत्रित होकर मानवता, प्रेम और शांति जैसे विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि आज के सम्मेलन का मुख्य संदेश तीन महत्वपूर्ण गुणों पर आधारित है। इनमें विनम्रता, दयालुता और प्रेम शामिल हैं। मनुष्य के भीतर ये गुण उसे वास्तविक अर्थों में बेहतर इंसान बनाते हैं। प्रेम का धागा विभिन्न जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को जोड़कर समाज को एक सुंदर गुलदस्ते का रूप दे सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का सही रास्ता दिखाया। नाम जपो, किरत करो और वंड छको का सिद्धांत हमें ईश्वर का स्मरण करने, मेहनत से कमाने तथा अपनी कमाई जरूरतमंदों के साथ बांटने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि यदि समाज का कोई व्यक्ति असहाय है और हम उसकी सहायता के लिए आगे आते हैं तो उसे भी बराबरी से जीवन जीने का अवसर मिलता है। यही वास्तविक मानवता है। उन्होंने बाबा बलदेव जी के निमंत्रण का जिक्र करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने गुरु साहिबान की शिक्षाओं को पंजाब की सेवा और अपने कार्यों में ईमानदारी से लागू करने के लिए आशीर्वाद भी मांगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों का जिक्र करते राज्यपाल ने कहा कि आज विश्व युद्ध जैसे हालात और हिंसा का सामना कर रहा है। ऐसे समय में दरबार श्री बुलंदपुरी साहिब से शांति और भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को यह नहीं मानना चाहिए कि केवल उसका ही विचार सही है। दूसरों की बात सुनने और आपसी बातचीत से समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। इससे टकराव की स्थिति पैदा नहीं होगी।

कटारिया ने गुरु नानक देव जी की संगत और पंगत की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि लंगर में सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। वहां जाति, धर्म, ऊंच-नीच और अमीर-गरीब का कोई भेदभाव नहीं रहता। ईश्वर ने सभी मनुष्यों को समान बनाया है, इसलिए समाज में भी प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी का सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अहंकार को त्यागकर ही इंसान समाज के लिए उपयोगी बन सकता है।

राज्यपाल ने अपने राजनीतिक जीवन के 49 वर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे अनुभव में कई लोगों को देखा है, लेकिन बाबा बलदेव जी की तरह इतने कम समय में विचारधारा को 100 से अधिक देशों तक पहुंचाने का प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालु गुरु वाणी सुनकर आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त करते हैं और समाज के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लेकर जाते हैं।

छठ पूजा का उल्लेख करते हुए गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में इस पर्व की विशेष महत्ता है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें उगते सूर्य के साथ अस्त होते सूर्य को भी अर्घ्य देकर सम्मान दिया जाता है। सामान्य तौर पर मनुष्य उभरते और आगे बढ़ते व्यक्ति का स्वागत करता है, लेकिन छठ पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में उतार-चढ़ाव के दौरान भी सभी का समान सम्मान करना चाहिए। सूर्य पूरे दिन प्रकाश और ऊर्जा देने के बाद अस्त होता है, जो जीवन में संघर्ष और परिस्थितियों के बदलाव का प्रतीक भी है। इस पर्व के माध्यम से प्रकृति, सूर्य भगवान और छठी मैया के प्रति आस्था के साथ समानता, सम्मान और कृतज्ञता का संदेश मिलता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भारत के अंडर-19 एशिया कप जीतने पर खुश हुए Vaibhav Sooryavanshi, टीम को दी बधाई

खेल: बीते दिन भारत ने अंडर-19 एशिया कप का...

गैस रिफाइनरी के कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत और 16 घायल

तेहरानः ईरान के पश्चिमी इलाम प्रांत में तेल और...

काम के लिए तरसे एक्टर Sharad Kapoor, सलमान-अक्षय जैसे सितारों से मांगी मदद

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी...

भारत के अंडर-19 एशिया कप जीतने पर खुश हुए Vaibhav Sooryavanshi, टीम को दी बधाई

खेल: बीते दिन भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान...

Punjab News: तख्त श्री दमदमा साहिब में झोटा की अंतिम अरदास, पंजाब भर से आई संगत, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास एवं पाठ के भोग...

तरनतारन बस हादसाः CM ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 देने की घोषणा की, देखें वीडियो

गुरु नानक अस्पताल में घायलों का जाना हाल चाल अमृतसरः मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन हादसे में घायल लोगों का...

गैस रिफाइनरी के कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत और 16 घायल

तेहरानः ईरान के पश्चिमी इलाम प्रांत में तेल और गैस कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस...