Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: Darbar Sahib में नतमस्तक हुए MP Channi, सोशल मीडिया पर...

Punjab News: Darbar Sahib में नतमस्तक हुए MP Channi, सोशल मीडिया पर तस्वीर के जरिए बताई लोकेशन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी दीपावली के पर्व पर अमृतसर सचखंड श्री दरबार साहिब नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। दरअसल, दीपावली के पर्व को लेकर चन्नी ने सरबत के भले की अरदास की। जहां चन्नी ने पालकी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सेवा निभाई और श्री दरबार साहिब में कीर्तन दरबार में बैठ कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी सुनी।

बता दें कि चन्नी सांसद बनने के बाद कई धार्मिक स्थल पर जाकर नतमस्तक हुए, लेकिन जालंधर की बात की जाए तो सांसद बनने के बाद चन्नी बहुत कम समय जालंधर में रहे है। बीते पिछले कई दिनों से चन्नी जालंधर में कम दिखाई दिए है। सूत्रों की माने तो चन्नी का जालंधर के लोगों ओर शहर की समस्याओं को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे भी चन्नी की मुलाकात नहीं हो रही।

वहीं चन्नी के लंबे समय से शहर से दूर रहने और अभी तक अपना घर ना लेने को लेकर विपक्ष भी सवाल खड़े करने लगा है। बताया जा रहा है कि दीवाली को लेकर आज शाम चन्नी जालंधर पहुंच सकते है। विपक्ष का कहना है कि चन्नी चिट्टे को खत्म करने की बात कर रहे थे, लेकिन अभी तक उनका खुद का कुछ पता नहीं है। जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह से जब चरणजीत सिंह चन्नी के काफी समय से जालंधर से दूर रहने को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब चरणजीत सिंह चन्नी खुद जालंधर आकर देंगे।

उन्होंने माना कि एमपी इलेक्शन में सीट भी उन्होंने दिलवाई और जिताया भी है। लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर कब आएंगे इसके बारे में चन्नी ही बता पाएंगे। उनसे जब लोगों की ओर शहर की समस्या व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर चन्नी को लेकर सवाल किए परगट सिंह ने कहा कि इन सभी समस्याओं का निपटारा जल्द किया जाएगा। परगट सिंह ने कहा कि चन्नी जालंधर में अपने लिए अभी घर ढूंढ रहे हैं। फिलहाल उन्होंने अपना अभी कोई घर नहीं लिया है, लेकिन जल्द ही वह जालंधर में घर लेंगे। जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी है वह उनसे खुद मिलकर भी बात करेंगे और चन्नी को भी इस बाबत सूचित करेंगे।

सोशल मीडिया पर तस्वीर के जरिए बताई लोकेशन, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -