AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtराज्यपाल ने कसौली में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए ‘संकल्प...

राज्यपाल ने कसौली में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए ‘संकल्प रथ यात्रा’ का शुभारंभ किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिला के कसौली में उतिष्ठ भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित नशा-विरोधी जागरूकता अभियान संकल्प रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इस पहल को बच्चों, परिवारों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश और सामूहिक संकल्प के रूप में रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और सैन्य विरासत के लिए प्रसिद्ध कसौली की पहचान वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित की जानी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि नशे की समस्या का सबसे चिंताजनक पहलू इसका युवाओं पर पड़ने वाला प्रभाव है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों के व्यवहार में होने वाले असामान्य बदलावों पर ध्यान दें, उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनें और उन्हें परिवार के सहयोग का भरोसा दिलवाएं। उन्होंने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी विकराल चुनौती का रूप ले चुका है। नशे सेे व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने समाज के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। सांसद सुरेश कश्यप ने नशा विरोधी अभियान आयोजित करने के लिए इस ट्रस्ट को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में यह मुद्दा और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और परिवार अपने युवा बच्चों को खो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए अधिक समय देने का आग्रह किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

महाविद्यालय बंगाणा में वाणिज्य विद्यार्थियों को करियर संभावनाओं की जानकारी दी

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के...

नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए इन जिलों में शुरु होगा पुनर्निवास प्रोजेक्ट: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीमावर्ती जिलों अमृतसर,...

IIIT ऊना में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में...

शिक्षा मंत्री ने आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला जिले के...

महाविद्यालय बंगाणा में वाणिज्य विद्यार्थियों को करियर संभावनाओं की जानकारी दी

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों को लागत एवं प्रबंध लेखांकन (सीएमए)...

कैप्टन स्मित को अशोक चक्र देने की उठी मांग, कई हस्तियों ने लिखा पीएम को पत्र

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 में उस समय बड़ा संकट पैदा हो गया, जब विमान के कॉकपिट में को-पायलट...

नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए इन जिलों में शुरु होगा पुनर्निवास प्रोजेक्ट: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीमावर्ती जिलों अमृतसर, तरनतारन और फाजिल्का सहित गुरदासपुर और कपूरथला की जेलों तथा...

IIIT ऊना में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’...