.
AmritsarPunjab News: Bypass पर टिप्पर से टक्कर के बाद Scorpio में आग...

Punjab News: Bypass पर टिप्पर से टक्कर के बाद Scorpio में आग लगने से जिंदा जला नौजवान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः अमृतसर-तरनतारन बाईपास मानांवाला के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो कार और तारकोल से भरे टिप्पर में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में आग लग गई और हादसे में ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय गुरिंदर सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब, तरनतारन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चोट ज्यादा लगने के चलते समय रहते गाड़ी से निकल नहीं सका और ड्राइविंग सीट पर अंदर ही फंसा रह गया था। बाद में आग बुझने पर लोगों ने उसकी लाश ड्राइविंग सीट से निकाली। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

टिप्पर का ड्राइवर पुलिस के हाथ नहीं लगा। वह टक्कर होने के साथ ही मौके से फरार हो गया था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार युवक तरनतारन से अमृतसर की ओर आ रहा था। जब वह मानांवाला के पास पहुंचा तो उसकी स्कॉर्पियो आगे चल रहे टिप्पर में पीछे से घुस गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी टिप्पर के पीछे फंस गई। इसके साथ ही उसमें आग लग गई। इस टक्कर में स्कॉर्पियो सवार युवक को काफी चोटें लगीं, जिससे वह ड्राइविंग सीट से हिल भी नहीं सका। गाड़ी में फैली आग ने थोड़ी में उसे भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक ड्राइविंग सीट पर जिंदा ही जल गया।

मौके पर जमा हुए राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने बताया है कि आग फैलने से पहले लोगों ने भी युवक को गाड़ी से निकालने की कोशिश की थी, लेकिन वह आग की तीव्रता के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। लोगों ने मोटरों, पानी के पाइपों और कीटनाशक स्प्रे वाली टंकियों का इस्तेमाल गाड़ी की बुझाने का प्रयास किया था, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सके। फायर ब्रिगेड को भी समय रहते सूचना दे दी गई थी, लेकिन लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंची।

दमकल की गाड़ी पहुंचने में हुई देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। उनका कहना था कि करीब 45 मिनट से एक घंटे तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। वहीं, पुलिस ने बताया कि अमृतसर की दमकल गाड़ी खराब होने के कारण तरनतारन से वाहन बुलाना पड़ा था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि युवक गुरिंदर सिंह घरों में पीवीसी फिटिंग का काम करता था और सामान लेने के लिए अमृतसर जा रहा था। इस दौरान ही हादसा हुआ है। हादसे के बाद से टिप्पर ड्राइवर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बाबा सोढल मेला खत्म होने के बाद भी सड़क किनारे सामान बेचने वालों का कब्जा, देखें वीडियो

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई जालंधर: महानगर...

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 61 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले...

Punjab News: टिप्पर और कार में जोरदार टक्कर से लगी आग, जिंदा जला युवक, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास...

मुख्यमंत्री ने सेब के खरीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

हरियाणा में दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया खत्म, अब 28 अक्टूबर तक होगा निपटारा

चंडीगढ़: हरियाणा की अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया...

Jalandhar News: बाबा सोढल मेला खत्म होने के बाद भी सड़क किनारे सामान बेचने वालों का कब्जा, देखें वीडियो

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई जालंधर: महानगर में बाबा सोढल जी का मेला 25 और 26 सितंबर...

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 61 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिड़गांव स्थित नगर पंचायत मैदान...

Punjab News: टिप्पर और कार में जोरदार टक्कर से लगी आग, जिंदा जला युवक, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक...

मुख्यमंत्री ने सेब के खरीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों, बागवानों...