.
JalandharLPU Rape मामलाः छात्र ने किया खुलासा, नकाबपोश ने चुराए Laptop, देखें...

LPU Rape मामलाः छात्र ने किया खुलासा, नकाबपोश ने चुराए Laptop, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः एलपीयू के कंप्यूटर साइंस स्टूडेंट विधान मलिक ने कहा कि वे यूनिवर्सिटी में पिछले 3 सालों से पढ़ाई कर रहा है। विधान मलिक ने छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को गलत ठहराया है। छात्र का कहना है कि जिस लड़की के साथ यह घटना हुई है, वह निंदनीय है।

विधान ने कहा कि हम सब उसे लड़की के साथ तब खड़े रहते जब हमें उसके बारे में कोई जानकारी होती कि वह लड़की कौन है। वहीं अगर कोई उसकी क्लासमेट भी आकर कहती कि वह हमारी दोस्त हैं तो हमें घटना के बारे में पता लगता है कि असल में घटना क्या हुई है। अभी तक हमें किसी को पता ही नहीं है कि ऐसी कोई घटना हुई है या नहीं हुई है। विधान का कहना है कि कल रात कोई घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। छात्र का आरोप है की घटना को अंजाम देने के लिए कुछ स्टूडेंट बाहर से भी आए थे। इस दौरान कैंपस का गेट खोल दिया गया और नकाबपोश हाथों में लाठियां लेकर कैंपस में आ गए, जिनके द्वारा कैंपस में तोड़फोड़ की गई।

छात्र ने कहा कि यूनिवर्सिटी हमारे पढ़ने की जगह है, जहां पर कुछ बाहर से आए स्टूडेंट प्रदर्शन करने के लिए नहीं आए थे बल्कि सामान चुराने के लिए आए थे। अगर सही में यह प्रदर्शनकारी होते तो शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करते। घटना के दौरान अधिकता स्टाफ अंदर ही मौजूद था ऐसे में अगर कोई घटना हुई होती तो स्टूडेंट स्टाफ के साथ घटना को लेकर बातचीत कर सकता था। विधान ने कहा कि अगर छात्र के साथ कोई प्रिया घटना हुई होती तो उसके मां-बाप जरूर सबके सामने आते और घटना को लेकर जिगर करते। विधान के अनुसार जितने भी छात्र यह प्रदर्शन कर रहे हैं वह बेसलेस प्रदर्शन कर रहे है।

विधान ने कहा पुलिस का भी यही उद्देश्य है कि छात्रों को शांत किया जाए और यातायात को सुचारू रूप से चलाया जाए। पुलिस द्वारा घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है लेकिन यह तब मजबूत होगी, जब इसमें किसी के बारे में कोई जानकारी सामने आएंगी। विधान का आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों द्वारा लैपटॉप सहित अन्य सामान चुराया गया, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

LPU Rape विवाद: लूटपाट पर दुकानदार ने किया खुलासा, भारी फोर्स तैनात

छात्रो के प्रदर्शन से Highway बंद, राहगीर हो रहे...

CJP के नेता Ashutosh Ranka हुए गिरफ्तार, असम के सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत दीपके का आया बयान नई दिल्ली: गुवाहटी में कॉकरोच...

Jalandhar News: गाड़ी में चल रहा था जुआ, मंडी का आढ़तियां साथियों सहित चढ़ा हत्थे

जालंधर (ens): करतारपुर में अमृतसर रोड पर होटल के...

Punjab News: ANTF और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशनः 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः एएनटीएफ टीम और बीएसएफ ने ड्रग तस्करी के...

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक के आत्महत्या करने का मामला

सीसीटीवी में हुआ खुलासा, Cycle सवार के सामने हुई...

LPU Rape विवाद: लूटपाट पर दुकानदार ने किया खुलासा, भारी फोर्स तैनात

छात्रो के प्रदर्शन से Highway बंद, राहगीर हो रहे परेशान जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी...

CJP के नेता Ashutosh Ranka हुए गिरफ्तार, असम के सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत दीपके का आया बयान नई दिल्ली: गुवाहटी में कॉकरोच जनता पार्टी के को-फाउंडर आशुतोष रांका और उनकी टीम को...

Jalandhar News: गाड़ी में चल रहा था जुआ, मंडी का आढ़तियां साथियों सहित चढ़ा हत्थे

जालंधर (ens): करतारपुर में अमृतसर रोड पर होटल के पास गाड़ी में जुआ खेलते लोगों में विवाद होने का...

Punjab News: ANTF और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशनः 20 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः एएनटीएफ टीम और बीएसएफ ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग एजेंसियों के जारी ऑपरेशन...