गुरदासपुर: जिले के कस्बा घुमान के गांव सखोवाल में एक वयक्ति की गली सड़ी हालत में शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां, इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के पूर्व सरपंच सतनाम सिंह और मृतक के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि सतनाम सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह घर में अकेला रहता था। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी हत्या करने के बाद शव को तुड़ी वाले कमरे में छिपाया गया था।
घटना की सूचना मिलने पर थाना घुमाण की एसएचओ रजवंत कौर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, मीडिया को जानकारी देते हुए एसएचओ रजवंत कौर ने बताया कि पूर्व सरपंच सतनाम सिंह द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि गांव सखोवाल निवासी सतनाम सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह का शव तुड़ी वाले कमरे में बोरियों से ढका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मृतक का शव काफी ज्यादा खराब हो चुका था और मृतक घर में अकेला ही रहता था। इस संबंधी SHO राजवंत कौर ने बताया के पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतक के परिवारिक सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सतनाम सिंह की मौत के जिम्मेदार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।