गुरदासपुरः जिले के घुमाण कस्बे के पास सखोवाल गांव में आज एक 57 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना को लेकर गांव के सरपंच ने बताया कि सतनाम सिंह घर में अकेला रहता था। उन्होंने कहा कि घर में तूड़े वाले कमरे में बोरियों से ढकी हुई सतनाम की लाश बरामद हुई है। जिसके बाद सरपंच सहित लोगों ने घटना की सूचना थाना घुमाण की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना की जानकारी गांव के सरपंच ने पुलिस को देते हुए बताया कि शव घर के अंदर एक तूड़ी वाले कमरे में बोरियों से ढका पाया गया। उन्होंने कहा कि शव बुरी तरह से खराब हो चुकी थी और शव पर कीड़े चल रहे थे। ऐसा लगता है कि हत्या काफी दिन पहले हुई थी। हत्या के समय घर में कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि जब परिवार के सदस्य मृतक को तीन-चार दिनों से कुछ पता नहीं चला तो तो वह उसके घर में देखने के लिए गए। इस दौरान घर में कमरे में सतनाम का शव देखकर वह हैरान रह गए। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।