Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा में ऊंची इमारतों में आग दुर्घटनाओं से निपटने के लिए सरकार...

हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग दुर्घटनाओं से निपटने के लिए सरकार ने शुरु की तैयारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार का अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय राज्य में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक आधुनिक तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से 90 मीटर के दो और 104 मीटर के दो एरियल लेडर प्लेटफॉर्म (Aerial Ladder Platforms) की खरीद करने जा रहा है। इस प्रस्तावित खरीद के संबंध में तकनीकी मापदंडों, पात्रता मानदंड, वारंटी, डिलीवरी शेड्यूल और व्यावसायिक प्रावधानों पर भारतीय व विदेशी निर्माताओं, अधिकृत प्रतिनिधियों एवं हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने के लिए निदेशालय एक प्री-एनआईटी (Pre-NIT) और मार्केट कंसल्टेशन बैठक आयोजित करने जा रहा है।

यह परामर्श बैठक 11 सितंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक हितधारकों को 10 सितंबर, 2026 को शाम 05:30 बजे तक अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण और अपने सुझाव प्रस्तुत करने के लिए आवेदक संस्था के नाम, प्रतिनिधि का नाम व पद, ईमेल आईडी और संपर्क नंबर के साथ तकनीकी ईमेल technical-dfs@hry.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक केवल आगामी टेंडर दस्तावेज को अंतिम रूप देने तथा उद्योग से सुझाव और जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह स्वयं में कोई टेंडर, ईओआई (EoI) या चयन प्रक्रिया नहीं है और न ही इसमें भाग लेने वाले किसी भी हितधारक को भविष्य की खरीद प्रक्रिया में कोई विशेष अधिकार प्रदान किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेवा संकल्प अभियान को सेवा से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Punjab News: बंद का असर, जाम में फंसा विदेशी नस्ल का कुत्ता, मालिक परेशान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की...

24 से 30 सितंबर तक संचालित होंगी D.L.D अक्तूबर-2026 की परीक्षाएं

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई...

Punjab News: शनिवार को स्कूल-कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

अमृतसरः पंजाब सरकार ने शनिवार यानी 12 सितंबर को...

डिजिटल पोर्टल और टैलेंट-पाथवे से मिलेगी हरियाणा के खेल तंत्र को मजबूती

चंडीगढ़: हरियाणा में खेलों को अधिक संगठित और परिणामोन्मुखी...

सेवा संकल्प अभियान को सेवा से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Punjab News: बंद का असर, जाम में फंसा विदेशी नस्ल का कुत्ता, मालिक परेशान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज ने साढ़े...

24 से 30 सितंबर तक संचालित होंगी D.L.D अक्तूबर-2026 की परीक्षाएं

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जा रही डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्तूबर-2026...

Punjab News: शनिवार को स्कूल-कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

अमृतसरः पंजाब सरकार ने शनिवार यानी 12 सितंबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश का...