Himachal Govt
Himachal GovtCM Sukhu ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ की मुलाकात,...

CM Sukhu ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं लंबित मुद्दे केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाए और इनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के निःशुल्क विद्युत हिस्से की एवज में नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाण-पत्र प्रदान करने का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य को निःशुल्क विद्युत हिस्से का उचित लाभ मिलना चाहिए और इस संबंध में आवश्यक स्पष्टीकरण एवं समाधान प्रदान किया जाना चाहिए।

उन्होंने सतलुज जल विद्युत निगम के निदेशक मंडल में हिमाचल प्रदेश की ओर से दो स्वतंत्र निदेशकों के नामांकन का मामला भी उठाया तथा राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। राज्य सरकार के आकलन के अनुसार, इस व्यवस्था से हिमाचल प्रदेश को लगभग 29.34 करोड़ रुपये का वार्षिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है, जबकि अन्य लाभार्थी राज्यों पर लगभग 96.57 करोड़ रुपये का वार्षिक भार पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश का अनुमानित शुद्ध वार्षिक लाभ लगभग 23.21 करोड़ रुपये होगा, जबकि अन्य लाभार्थी राज्यों पर टैरिफ प्रभाव लगभग 1.15 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा प्रदेश में अधिकृत ऐसी भूमि, जिसका वर्तमान में कोई उपयोग नहीं हो रहा है, को हिमाचल प्रदेश सरकार को उपयोग के लिए उपलब्ध करवाने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसी भूमि का उपयोग सरकारी कार्यालयों के निर्माण तथा परियोजनाओं से विस्थापित लोगों के पुनर्वास और उन्हें भूमि उपलब्ध करवाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश के व्यापक हित में ऐसी भूमि के उपयोग की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल एसोसिएशन के तत्वावधान...

ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में भरें जाएँगे 30 पद

साक्षात्कार 11 सितंबर को ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना में ऊना,सुशील...

‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ और P.I.L.B.S की मदद से लगाया जाएगा रक्त कैंप

चंडीगढ़/मोहाली: पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पी.आई.एल.बी.एस.),...

Punjab News: 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों काबू

लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में वशिष्ट पब्लिक...

ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में भरें जाएँगे 30 पद

साक्षात्कार 11 सितंबर को ज़िला रोजगार अधिकारी ऊना में ऊना,सुशील पंडित: मैसर्ज ओम फ़ूड प्रोडक्ट्स ऊना में प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर,...

‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ और P.I.L.B.S की मदद से लगाया जाएगा रक्त कैंप

चंडीगढ़/मोहाली: पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पी.आई.एल.बी.एस.), मोहाली — जो कि एक प्रमुख टर्शरी केयर सुपर-स्पेशियलिटी संस्थान...

Punjab News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने पर लोगों में रोष, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के जालंधर बाईपास चौक पर लगी बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने...