Himachal Govt
Nationalदर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी पिकअप...

दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 12 की मौत; 12 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 12 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। हादसा खेकड़ा थाना क्षेत्र में बड़ागांव कट के पास हुआ। आपको बता दें पिकअप में 32 लोग सवार थे, जिनमें से 8 को मामूली चोटें आई थी।

जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार श्रद्धालु राजस्थान से उत्तर प्रदेश के बदायूं जा रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे डायल-112 के जरिए पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही खेकड़ा थाना पुलिस के साथ चार पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।

हादसे में घायल लोगों को तत्काल सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस अजीत चौधरी के मुताबिक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए एक्सप्रेस-वे पर आवागमन सुचारू कराया। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की कार्रवाई जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Bigg Boss 20 से बाहर हुई Rhiya Ahir, पहले ही दिन पंजाब एक्ट्रेस से भिड़ी NEET Protest Viral गर्ल

मनोरंजन: NEET Protest में वायरल होने के बाद रिया...

Punjab News: 5 किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने नशीली दवाओं और हथियारों की...

Guest House पर पुलिस की Raid 2 युवतियों, संचालक सहित 12 लोग काबू, देखें वीडियो

बिसौलीः रानेट चौराहा स्थित जय भोले गेस्ट हाउस पर...

Punjab News: 2.7 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के गुरदासपुर थाने की पुलिस और इंटेलिजेंस...

Bigg Boss 20 से बाहर हुई Rhiya Ahir, पहले ही दिन पंजाब एक्ट्रेस से भिड़ी NEET Protest Viral गर्ल

मनोरंजन: NEET Protest में वायरल होने के बाद रिया आहिर बिग बॉस के मंच से ही बाहर हो गई।...

Punjab News: 5 किलो हेरोइन और 15 पिस्तौल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 किलो हेरोइन और...

Punjab News: दोराहा-रोपड़ मार्ग की हालत खस्ता, आए दिन हो रहे हादसे; ठेकेदार पर लगे आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः दोराहा-रोपड़ रोड की हालत खराब होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसको लेकर लोगों ने...

Guest House पर पुलिस की Raid 2 युवतियों, संचालक सहित 12 लोग काबू, देखें वीडियो

बिसौलीः रानेट चौराहा स्थित जय भोले गेस्ट हाउस पर पुलिस ने रेड की। रेड के दौररान में पुलिस ने...