Himachal Govt
Himachal Govtअन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित

अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग की 13वीं बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर कांग्रेस की सरकारंे हमेशा से ही अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा के प्रति समर्पित रही हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं संवेदनशील व्यवस्थाओं के फलस्वरूप अन्य पिछड़ा वर्ग ने सदैव ही कांग्रेस सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ओबीसी वर्ग के कल्याण को पूर्णतः समर्पित हैं।

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, डॉ. वाई. एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना और इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना जैसी विभिन्न महत्त्वाकांक्षी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनसे सभी वर्ग समान रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने ओबीसी प्रमाण-पत्र हर वर्ष बनाने की अनिवार्यता के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाने सहित बैठक में प्रस्तुत विभिन्न मांगों एवं सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में त्रि-स्तरीय व्यवस्था में आरक्षण की शुरूआत हुई और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल के समय महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की शुरूआत की गई।

इस अवसर पर मुख्य सचिव के.के. पंत, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सी.पी. वर्मा, निदेशक ईसोमसा सुमित खिमटा, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के शाहपुरकंडी में 200 फीट ऊंचे टावर...

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल...

Punjab News: अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बुजुर्ग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के शाहपुरकंडी में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अपनी मांगों के हक में प्रदर्शन कर रहे...

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2027 के...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सिरतार संस्थान को राज्य का...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मिलान में मिली विसंगतियों व पिछले विशेष गहन...