Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा के राज्यपाल ने 7वें ‘Teachers Excellence Awards’ और आदर्श बनने का...

हरियाणा के राज्यपाल ने 7वें ‘Teachers Excellence Awards’ और आदर्श बनने का किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शिक्षक समुदाय का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने के लिए केवल शिक्षक की भूमिका तक सीमित न रहें, बल्कि उनके मार्गदर्शक, आदर्श और प्रेरणास्रोत के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वही अपने भविष्य को सुरक्षित करता है।

मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में आयोजित 7वें ‘टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड्स’ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के 11 उत्कृष्ट शिक्षकों को ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया। लगातार सात वर्षों से उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने की पहल के लिए मानव मंगल ग्रुप को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसे मंच शिक्षकों को वह सम्मान और पहचान प्रदान करते हैं, जिसके वे वास्तव में अधिकारी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि हम जीवन बचाने वाले डॉक्टरों, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले इंजीनियरों तथा नवाचार और अनुसंधान करने वाले वैज्ञानिकों का सम्मान करते हैं, लेकिन इन सभी की सफलता की नींव उस शिक्षक द्वारा रखी जाती है, जो उन्हें उस समय तैयार करता है, जब दुनिया उनके नाम से भी परिचित नहीं होती। उन्होंने मानव मंगल ग्रुप की प्रेरणादायक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि आज यह समूह ट्राइसिटी में छह शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों और उनके परिवारों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

4 सितंबर से Live होंगे सैकेण्डरी सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2027 के लिए आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2027 के...

सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए – Krishan Kumar Bedi

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सिरतार संस्थान को राज्य का...

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की जरुरत नहीं

चंडीगढ़: हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मिलान में मिली विसंगतियों व पिछले विशेष गहन...

हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र में वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल सेवाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण, अनाज भंडारण तथा सहकारी...