Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Modi Farm Factory में आग लगने झुलसा व्यक्ति, महिला का...

Jalandhar News: Modi Farm Factory में आग लगने झुलसा व्यक्ति, महिला का रो-रो-कर बुरा हाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आसपास घरों में आई दरारें, लोगों की बाइक सहित कई सामान झुलसा

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल इलाके में स्थित गद्दे बनाने वाली मोदी फार्म की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से व्यक्ति झुलस गया। इस घटना को लेकर महिला का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। महिला सुमन ने बताया कि उसके भाई-बहन फैक्टरी में ड्यूटी पर गए थे। जहां फैक्टरी में आग लगने से भाई झुलस गया। भाई को उपचार के लिए जोशी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए है। घटना की सूचना फैक्टरी मालिक रणजीत कुमार को दे दी गई है। झुलसे व्यक्ति की पहचान विशाल के रूप में हुई है। विशाल की पत्नी शांति ने बताया कि उसके 2 बच्चे है और दोनों लड़कियां है।

पत्नी का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। पत्नी ने कहाकि घटना के दौरान पति विशाल फैक्टरी के अंदर मौजूद थे और आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गए। जिसके बाद फैक्टरी के कर्मी उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए है। वहीं इस घटना से आसपास लोगों की पानी की टंकिया भी जल गई और लोगों के घरों में दरारें आ गई। इसी के साथ एक व्यक्ति की बाइक भी आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा हैकि चंद ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग से निकलने वाला काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं केशव नामक व्यक्ति ने बताया कि रिहायशी इलाके में फैक्टरी बनी हुई है। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि आग लगने से शैड कमजोर हो गई। आग लोगों के घरों तक पहुंच गई। पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। व्यक्ति ने कहाकि किसी भी फैक्टरी के संचालक ने घटना स्थल का आकर जायजा नहीं लिया गया।

इस घटना के दौरान एक लैंटर भी गिर गया। व्यक्ति ने प्रशासन से फैक्टरी को रिहायशी इलाके से बाहर निकालने की अपील की गई। केशव के अनुसार 10 साल पहले भी एक फैक्टरी में आग लगने की की घटना सामने आई थी। वहीं फैक्टरी कर्मी ने कहा था कि इस यूनिट को इलाके से बाहर ले जाया जा रहा है और इसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन फैक्टरी में आज भी गद्दे बनाने का काम चल रहा है। केशव के अनुसार फैक्टरी में भारी मात्रा में एलपीजी कर्मिशयल सिलेंडर मौजूद है।

वहीं एडीएफओ मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें 9.15 बजे मोदी फार्म फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान फैक्टरी में शैड गिरने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि 95 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी तक 8 से 10 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रोहिणी नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Krishna Janmashtami, जानें पूजा-विधि

धर्म: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही...

Jalandhar News: Dinesh Dhall पर MLA Bawa का तंज, जिसे कोई नहीं संभालता उसका BJP थामती हाथ, देखें वीडियो

BJP के बाद समाजवादी या तामिलनाडू पार्टी का दिया...

हथिनीकुंड बैराज हादसाः एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मंगलवार शाम डूबी थी नाव, देखें वीडियो

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे...

Punjab News: गौंशाला बाजार में तारों में लगी आग, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गौशाला बाजार में बिजली की तारों के शार्ट...

Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं का अलार्म बजा था

लखनऊः वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया विमान...

रोहिणी नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Krishna Janmashtami, जानें पूजा-विधि

धर्म: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्री...

Jalandhar News: Dinesh Dhall पर MLA Bawa का तंज, जिसे कोई नहीं संभालता उसका BJP थामती हाथ, देखें वीडियो

BJP के बाद समाजवादी या तामिलनाडू पार्टी का दिया सुझाव जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

हथिनीकुंड बैराज हादसाः एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मंगलवार शाम डूबी थी नाव, देखें वीडियो

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे सेना के दो जवानों में से एक का शव मिल...

Punjab News: गौंशाला बाजार में तारों में लगी आग, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गौशाला बाजार में बिजली की तारों के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे में गनीमत यह...