मोहाली (ens) : शहर के एक इलाके से पुलिस द्वारा एक युवक को हिरासत में लेने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फेज 2 मे स्थित एक बंद घर में उक्त युवक दाखिल हो गया। जिसे देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। हैरानी की बात यह है कि युवक सरेआम दीवार पर लगी कंटीली तारो की परवाह किए बिना घर मे दाखिल हुआ।
जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगो ने इकट्ठा होकर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर युवक को पकड़ लिया। लोगो के पूछने पर युवक ने कहा कि उसने नौकरी ढूंढते हुए एक बंद घर देखा और उसका मन चोरी करने का हुआ। युवक ने मेहनत न कर अमीर बनने का आसान चुना।
पुलिस युवक को पकड़ कर थाना परिसर मे ले गई है, तांकि उससे चोरी की अन्य वारदातों की जानकारी हासिल की जा सके।