Himachal Govt
AmritsarPunjab News: पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च ऑपरेशनः 8-10 लोगों...

Punjab News: पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च ऑपरेशनः 8-10 लोगों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पुलिस ने नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस ने वाल्मीकि मोहल्ला, अंगढ़ और शेख बाज़ार जैसे इलाकों को टारगेट किया, जहां ड्रग्स की बिक्री और तस्करी की जानकारी मिली थी। सुबह-सुबह पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया और इसके बाद घरों व संदिग्ध जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस पूरे ऑपरेशन की अगुवाई DCP (लॉ एंड ऑर्डर) रविंदरपाल सिंह ने की। उनके साथ ADCP सिटी-1, ACP सेंट्रल, गेट हकीमा और D-डिविजन के SHO समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। करीब 150 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग टीमों में बांटा गया और इलाके की चेकिंग की गई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। DCP के मुताबिक अब तक करीब 10 से 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने ड्रग्स और शराब भी बरामद की है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध गाड़ियां भी जब्त की है। जिनमें से कुछ गाड़ियों की नंबर प्लेट या कागजात अधूरे होने के कारण उनकी भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए लोगों और जब्त की गाड़ियों की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने इलाके के लोगों से भी बात की।

अधिकारियों के मुताबिक कुछ लोगों ने कहा कि इलाके में ड्रग्स का कारोबार पहले के मुकाबले कम हुआ है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। DCP रविंदरपाल सिंह ने कहा कि सर्च ऑपरेशन में बरामदगी और हिरासत में लिए लोगों के बारे में पूरी जानकारी जांच-पड़ताल के बाद बाद में दी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रोहिणी नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Krishna Janmashtami, जानें पूजा-विधि

धर्म: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही...

Jalandhar News: Dinesh Dhall पर MLA Bawa का तंज, जिसे कोई नहीं संभालता उसका BJP थामती हाथ, देखें वीडियो

BJP के बाद समाजवादी या तामिलनाडू पार्टी का दिया...

हथिनीकुंड बैराज हादसाः एक जवान का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, मंगलवार शाम डूबी थी नाव, देखें वीडियो

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर डूबे...

Punjab News: तेज रफ्तार का कहरः स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, टीचर और छात्र की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसा खान रोड पर तलवंडी मांगे खान गांव के पास एक दर्दनाक और भयानक सड़क हादसे की...

Punjab News: Court को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मोहालीः कोर्ट को बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप...

रोहिणी नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में मनाई जाएगी Krishna Janmashtami, जानें पूजा-विधि

धर्म: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्री...

Jalandhar News: Dinesh Dhall पर MLA Bawa का तंज, जिसे कोई नहीं संभालता उसका BJP थामती हाथ, देखें वीडियो

BJP के बाद समाजवादी या तामिलनाडू पार्टी का दिया सुझाव जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...