Himachal Govt
MohaliPunjab News: Kesari Plaza में फायरिंग को लेकर मची भगदड़, देखें वीडियो

Punjab News: Kesari Plaza में फायरिंग को लेकर मची भगदड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जीरकपुर में व्यस्त वीआई रोड पर केसरी प्लाजा में गोली चलने को लेकर लोगों में भगदड़ मच गई। दरअसल, देर रात 12:45 बजे केसरी प्लाजा में खाने-पीने के स्टॉल लगे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। वहीं घटना के दौरान फायरिंग का मामाल सामने आया है। हालांकि किसी जानी नुकसान नही हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई और किन परिस्थितियों में फायरिंग हुई। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान लोगों ने हाथ में जो सामान आया, उसी से एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर वहां स्टॉल लगाने वाले लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद विवाद में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग की घटना में कोई व्यक्ति घायल हुआ है या नहीं। जीरकपुर का VIP रोड व्यस्त इलाका है और यहां केसरी प्लाजा में खाने-पीने के स्टॉल होने के कारण देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है।

ऐसे में रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। वहीं जीरकपुर के एसएचओ जसबीर सिंह तूर ने कहा कि गोली चलने की शिकायत आई है। हम मामले की जांच कर रहे है। ऐसे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फुटेज के जरिए विवाद में शामिल लोगों और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के दुकानदारों और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और गोली किसने चलाई, इसकी जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Mann ने पराली जलाने को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान किया शुरु

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य...

सर्पदंश से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सावधानी बरतें, सर्पदंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता...

एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 केंद्रों तक पहुंची, शिक्षा के जरिए जीवन में आए कई बदलाव: Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल...

श्री कृष्ण भगवान के सिमरन से मनुष्य भवसागर पार कर सकता है : बाबा बाल जी महाराज

ऊना,सुशील पंडित: राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने श्रद्धालुओं...

CM Mann ने पराली जलाने को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान किया शुरु

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पराली जलाने की प्रवृत्ति को और रोकने के लिए...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू...

सर्पदंश से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सावधानी बरतें, सर्पदंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लें - डॉ. संजीव वर्मा ऊना,सुशील पंडित: ज़िला में सर्पदंश की...

एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 केंद्रों तक पहुंची, शिक्षा के जरिए जीवन में आए कई बदलाव: Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के लगभग पांच वर्ष पूरे होने तथा 650 शिक्षा केंद्रों...