Himachal Govt
Punjab Govtपंजाब में गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित किए...

पंजाब में गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित किए जाएंगे 92 ड्रोन शो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़/साहिबजादा: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत राज्य भर में 92 विशेष ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासनिक परिसर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में साहिबजादा अजीत सिंह नगर, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री स. सोंद ने आगामी ड्रोन शो तथा अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मोहाली के विधायक स. कुलवंत सिंह, पंजाब टूरिज्म एंड हेरिटेज प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली तथा डेरा कठार (डेरा बल्लां से संबंधित) के संत बाबा प्रदीप दास जी भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बैठक में ऑनलाइन भाग लिया।

शोभा यात्राओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स. सोंद ने बताया कि काशी, जम्मू, बठिंडा और फरीदकोट से चार शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जो गुरु रविदास जी से संबंधित पवित्र स्थल खुरालगढ़ साहिब पहुंचकर संपन्न होंगी। ये शोभा यात्राएं नवंबर माह में निकाली जाएंगी और काशी से शुरू होने वाली शोभा यात्रा मोहाली में रात्रि पड़ाव के दौरान ठहरेगी।

मोहाली के विधायक स. कुलवंत सिंह ने विचार-विमर्श में भाग लेते हुए कहा कि मोहाली में ड्रोन शो का आयोजन बड़ी संख्या में संगत की भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक करवाया जाएगा। पंजाब टूरिज्म एंड हेरिटेज प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि ये आधुनिक एवं प्रभावशाली ड्रोन शो समूची संगत, विशेषकर युवा पीढ़ी को श्री गुरु रविदास जी की बाणी एवं शिक्षाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद...

राज्यपाल ने हिमाचल की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से जुड़े कारीगरों को दिए GI प्रमाण पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पादों रणसिंघा, लकड़ी...

हरियाणा में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान होगी अधिक सटीक और पारदर्शी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पात्र लाभार्थियों की पहचान को...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को उनके...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिलों...

राज्यपाल ने हिमाचल की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से जुड़े कारीगरों को दिए GI प्रमाण पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पादों रणसिंघा, लकड़ी की नक्काशी और हस्तनिर्मित कालीनों को हाल ही में भौगोलिक...