Himachal Govt
Punjab Govtकुलतार सिंह संधवां ने पंजाबियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की...

कुलतार सिंह संधवां ने पंजाबियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंजाबियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की पुरजोर अपील की है। बढ़ते वैश्विक तापमान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स. संधवां ने चेतावनी दी कि ग्लोबल वार्मिंग धरती पर मानव अस्तित्व और सभी जीव-जंतुओं के लिए एक गंभीर खतरा बनती जा रही है। अब समय आ गया है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए।

मनुष्य और प्रकृति के बीच गहरे पारस्परिक संबंध को रेखांकित करते हुए स. संधवां ने कहा, “हम प्रकृति के लिए जो कुछ करेंगे, प्रकृति भी हमारे लिए वही करेगी। हम प्रकृति के साथ जितना अधिक जुड़ेंगे और इसकी देखभाल करेंगे, उतना ही यह हमारी रक्षा करेगी और हमारी प्रगति में मदद करेगी।”

स्पीकर संधवां ने कहा कि पेड़ हवा को शुद्ध करके मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आज बड़े स्तर पर प्रदूषित हो चुके पर्यावरण की समस्या का समाधान भी पेड़ ही कर सकते हैं। स. संधवां ने बताया कि उन्होंने पंजाब विधानसभा परिसर में कई फलदार पेड़ लगाए हैं। हमारे द्वारा आज लगाया गया एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ पहुंचाएगा। पौधारोपण की इस मुहिम को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: खुड्डियां

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद...

राज्यपाल ने हिमाचल की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से जुड़े कारीगरों को दिए GI प्रमाण पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पादों रणसिंघा, लकड़ी...

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: खुड्डियां

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते...

सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हुआ

गोइंदवाल साहिब: राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को...

गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में किया जाएगा अपग्रेड

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को उनके...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिलों...