Himachal Govt
Punjab Govtशिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत...

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां विभिन्न शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों के संघों के साथ-साथ पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ उनकी मांगों और शिकायतों पर विचार-विमर्श करने के लिए श्रृंखलाबद्ध बैठकें कीं। बातचीत के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। वित्तीय देनदारियों से संबंधित मांगों के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए उन्होंने अधिकारियों को वित्त विभाग और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाने का निर्देश दिया।

पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने संघ के नेताओं को आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन में दर्ज मुद्दे पहले से ही विचाराधीन हैं और इनका उचित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सभी वैध मांगों को हल करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। विभिन्न बैठकों की श्रृंखला के दौरान वित्त मंत्री ने आई.ई.ए.टी.सी. स्पेशल बी.एड. एम्प्लॉइज यूनियन, आदर्श स्कूल टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग एसोसिएशन, एन.एस.क्यू.एफ. वोकेशनल टीचर्स फ्रंट, ई.टी.टी. टेट पास बेरोजगार शिक्षक यूनियन, 180 ई.टी.टी. टेट पास शिक्षक एसोसिएशन (जय सिंह वाला), बी.एड. टेट पास बेरोजगार शिक्षक यूनियन, 3704 शिक्षक यूनियन और पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के शिष्टमंडलों से मुलाकात की।

इन बैठकों में आई.ई.ए.टी.सी. स्पेशल बी.एड. एम्प्लॉइज यूनियन की ओर से प्रिया शर्मा, जगरूप कौर और कुलवंत कौर; आदर्श स्कूल टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग एसोसिएशन की ओर से जसवीर सिंह घलोटी, गुरचरण सिंह, चंद्र शेखर, सलीम मुहम्मद, अमरजोत जोशी और अमनदीप कुमार; एन.एस.क्यू.एफ. वोकेशनल टीचर्स फ्रंट की ओर से भुपिंदर सिंह और रणजीत सिंह; ई.टी.टी. टेट पास बेरोजगार शिक्षक यूनियन की ओर से राम प्रताप, संदीप सिंह और अमनदीप कौर; 180 ई.टी.टी. टेट पास शिक्षक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) की ओर से कमल ठाकुर, सोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह और गुरमुख सिंह; बी.एड. टेट पास बेरोजगार शिक्षक यूनियन की ओर से गुरप्रीत सिंह, सूबेदार निर्मल सिंह और दर्शन सिंह; 3704 शिक्षक यूनियन की ओर से यादविंदर सिंह और हरजिंदर सिंह; तथा पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट का प्रतिनिधित्व करते हुए दर्शन सिंह धनोआ, अविनाश चंद्र शर्मा, सुखविंदर सिंह सैनी, गुरदीप सिंह वालिया, गुरमीत सिंह टिवाणा, नाहर सिंह, करनैल सिंह, बलवीर सिंह सैनी, राकेश शर्मा और देव राज ने भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला जिले के गांव देधना से विभिन्न जिलों में स्थापित...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात

पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को आई.टी. क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए चंडीगढ़ में नैसकॉम के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां 'नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज)' के प्रतिनिधिमंडल के...