Himachal Govt
Haryana Govtफ्लू सीजन से पहले आरती सिंह राव का अलर्ट: हर अस्पताल में...

फ्लू सीजन से पहले आरती सिंह राव का अलर्ट: हर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर तक तैयार

चंडीगढ़: आगामी इन्फ्लूएंजा (फ्लू) सीजन से पहले हरियाणा सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर प्रदेशभर में इन्फ्लूएंजा की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी उपचार के लिए व्यापक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी जिलों के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण सामग्री और क्रिटिकल केयर संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य फ्लू के संभावित मामलों की समय रहते पहचान करना, संक्रमण के प्रसार को रोकना और गंभीर मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। इसी के तहत महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा की ओर से प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेजों के निदेशकों को विस्तृत एडवाइजरी जारी कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में विशेष फ्लू कॉर्नर सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश और फ्लू जैसे लक्षणों के साथ पहुंचने वाले मरीजों की यहां प्राथमिक स्तर पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इससे संभावित संक्रमित मरीजों की जल्द पहचान कर समय पर जांच और उपचार शुरू किया जा सकेगा।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन्फ्लूएंजा की निगरानी और जांच व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षणों वाले ILI (Influenza Like Illness) के कम से कम 5 प्रतिशत मरीजों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, गंभीर श्वसन संक्रमण से पीड़ित SARI (Severe Acute Respiratory Infection) के 100 प्रतिशत मरीजों की इन्फ्लूएंजा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों को ओसेल्टामिविर (Oseltamivir) सहित आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही PPE किट, N95 मास्क और अन्य संक्रमण-रोधी सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।

निजी अस्पतालों को भी निगरानी नेटवर्क से जोड़ा

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन्फ्लूएंजा की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए निजी अस्पतालों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का भी सहयोग लिया जाएगा। निजी स्वास्थ्य संस्थानों को फ्लू से संबंधित मामलों की जानकारी IDSP-IHIP पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे प्रदेश में बीमारी की स्थिति पर लगातार और प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। आरती सिंह राव ने कहा कि सभी अस्पतालों को गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक वेंटिलेटर सपोर्ट और क्रिटिकल केयर सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में मानव संसाधन, उपकरणों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी मरीज को उपचार मिलने में देरी न हो। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण नियंत्रण संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सर्दी, खांसी या फ्लू जैसे लक्षण वाले स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण फैलने से रोकने के लिए फेस मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

आरती सिंह राव बोलीं—लापरवाही न करें, समय पर डॉक्टर की सलाह लें

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए प्रदेशभर में IEC गतिविधियों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को इन्फ्लूएंजा के लक्षणों, बचाव के उपायों और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी या फ्लू जैसे लक्षणों को हल्के में न लें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लें।

आरती सिंह राव ने कहा कि आगामी फ्लू सीजन को देखते हुए निगरानी से लेकर जांच, उपचार और संक्रमण नियंत्रण तक पूरे सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सरकार का प्रयास है कि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जाए और प्रदेशवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

पंजाब सरकार बागवानी को प्रफुल्लित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: पंजाब सरकार किसानों को रिवयती खेती के साथ-साथ...

Haryana News: ट्रैफिक पुलिस ने टिप्पर इंपाउंड कर 32 हजार का काटा चालान, देखें वीडियो

पंचकूलाः ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने...

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को आई.टी. क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए चंडीगढ़ में नैसकॉम के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां 'नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज)' के प्रतिनिधिमंडल के...

41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील

चंडीगढ़: नेत्र प्रत्यारोपण के लिए कॉर्निया की भारी कमी को दूर करने के लिए नेत्रदान करने के महत्व के...

पंजाब सरकार बागवानी को प्रफुल्लित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए वचनबद्ध

चंडीगढ़: पंजाब सरकार किसानों को रिवयती खेती के साथ-साथ बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए प्रोत्साहित कर...