Himachal Govt

Himachal Govt
BatalaPunjab News: लैब पर फायरिंग करके फिरौती मांगते 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: लैब पर फायरिंग करके फिरौती मांगते 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः बटाला में 6 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक लैब पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में थाना सिटी बटाला की पुलिस ने मामला दर्ज किया था और इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा इस वारदात में शामिल कुल 5 नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से जिन 2 नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई, वे अजनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनके कब्जे से 3 पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखइंदर सिंह ने बताया कि लैब मालिक द्वारा उन्हें शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उन्हें विदेश बैठे अमन अंडा द्वारा 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी और फिरौती न देने पर उसके द्वारा रात के समय लैब पर फायरिंग कर नौजवान फरार हुए थे और उस मामले पर कार्रवाई करते हुए उनकी पुलिस पार्टी द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच कर अरमानदीप सिंह उर्फ अमनदीप सिंह निवासी बासरपुर को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि उसने अपने साथी हरप्रीत सिंह निवासी 60 फुटी रोड, काहनूवान रोड बटाला के साथ मिलकर अमन अंडा के कहने पर यह वारदात की थी। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और पुलिस ने अब उनके साथी आरोपी गुरपिंदर सिंह उर्फ बींडा निवासी रायपुर खुर्द को गिरफ्तार किया है और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के लिए हथियार रविपाल सिंह और गुरपिंदर सिंह निवासी रायपुर खुर्द द्वारा मुहैया करवाए गए थे।

रविपाल सिंह को गिरफ्तार करने के समय उसके पास से 30 बोर का पिस्तौल और दो जिंदा राउंड बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार गुरपिंदर सिंह और रवीपाल सिंह दोनों अमन अंडा के साथी हैं। अमन अंडा इस समय विदेश में बैठा बताया जा रहा है और यहां रहने वाले व्यापारियों से कथित तौर पर फिरौती की मांग करता था। फिरौती न देने वालों को डराने-धमकाने के लिए अपने साथियों के माध्यम से गोलियां चलवाने की बात भी पुलिस जांच में सामने आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, कॉलेज के पास से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ...

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का योग ब्रेक

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक औद्योगिक प्रतिष्ठान...

मुख्यमंत्री ने 300 करोड़ रुपये के उन्नत चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चिकित्सा महाविद्यालयों में ऑटोमेटेड लैब, नेरचौक और टांडा चिकित्सा...

राज्य सरकार AI-समेकित, आधुनिक पाठ्यक्रमों और कौशल के जरिए से उच्च शिक्षा को भविष्य के अनुरूप बनाएगीः शिक्षा मंत्री

रोजगार परक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल...

Jalandhar News: नहीं रूक रही वारदातें, कॉलेज के पास से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला स्पोर्ट्स कॉलेज के...

बारिश का कहर, पुल गिरने से टूटा संपर्क, धंसा रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें प्रभावित, देखें वीडियो

मयूरभंजः ओडिशा के मयूरभंज में भारी बारिश के बीच सुलियापदा ब्लॉक में पुल गिरने से 15 पंचायतों का संपर्क...

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का योग ब्रेक

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक औद्योगिक प्रतिष्ठान में प्रतिदिन पांच मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ (कार्यस्थल पर योग ब्रेक)...