Himachal Govt

Himachal Govt
Punjab Govtपहली बार महिलाओं के पास अपनी मर्जी से पैसे खर्च करने की...

पहली बार महिलाओं के पास अपनी मर्जी से पैसे खर्च करने की आजादी है – CM Mann

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर: फिरोजपुर कैंट बोर्ड स्टेडियम में 80वें आज़ादी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं के लिए ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा। पहली बार मां-बेटियों को अपनी मर्जी के अनुसार पैसे खर्च करने की आज़ादी मिल रही है, जिसमें ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत पंजीकृत 74.59 लाख महिलाओं में से 65 लाख से अधिक महिलाओं को सम्मान राशि मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण की यह भावना पूरे पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार, खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने, नशे के खिलाफ निर्णायक जंग और जन सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पंजाब की पहचान अमन-शांति और भाईचारक साझ को कायम रखकर बढ़ाई जा रही है। इस शुभ दिवस की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा: “आज 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर फिरोजपुर की पवित्र धरती हुसैनीवाला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी और अन्य राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 69,093 युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, प्रदेश के 88 प्रतिशत खेतों को अब नहर का पानी मिल रहा है और शिक्षा व स्वास्थ्य क्रांति के साथ-साथ सड़क सुरक्षा फोर्स, पंजाब के विकास और सुरक्षा को मजबूत कर रही है। आओ, मिलकर पंजाब की शांति और भाईचारे को और मजबूत करें। सभी को आज़ादी दिवस की लाख-लाख बधाइयां। इंकलाब जिंदाबाद।”

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “देश अपना 80वां आज़ादी दिवस मना रहा है और इस पवित्र मौके पर मैं सभी देशवासियों, खासकर पंजाब के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं शहीदों की पवित्र धरती फिरोजपुर को सिजदा करता हूं, जिसका नाम भारत के आज़ादी संघर्ष के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। मैं सारागढ़ी की जंग के 21 बहादुर सिख शहीदों को भी याद करता हूं, जिनकी याद में यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब सुशोभित है।”

पंजाब के सीमावर्ती लोगों के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा, “सीमा पर रहने वाले लोगों द्वारा देश और पंजाब के लिए दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। आज जब पूरा देश आज़ादी दिवस मना रहा है, मैं देशभक्तों और योद्धाओं के विशाल योगदान को भी याद करता हूं। देश को आज़ादी हासिल करने के लिए लंबा और कठिन संघर्ष करना पड़ा और 1947 में देश के बंटवारे की सबसे बड़ी कीमत पंजाब ने चुकाई।”

उन्होंने कहा, “फांसी के तख्ते पर चढ़ने वालों, उम्र कैद काटने वालों या काले पानी की सजा भुगतने वालों में 80 प्रतिशत से अधिक पंजाबी थे। पड़ोसी देशों द्वारा भारत पर थोपी गईं जंगों में भी पंजाब के जवानों ने बहादुरी के बेमिसाल रिकॉर्ड कायम किए। मैं इन महान कुर्बानियों के आगे शीश झुकाता हूं। विश्व इतिहास में ऐसी कोई मिसाल नहीं मिलती जहां इतने छोटे क्षेत्र ने देश के लिए इतनी बड़ी कुर्बानियां दी हों।”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, “पंजाब में नफरत के लिए न कोई जगह थी, न आज है और न ही कभी होगी। पंजाबी, पंजाब विरोधी ताकतों को सिर उठाने नहीं देंगे। प्रदेश के लोगों ने मुझे पंजाब की सेवा करने का मौका दिया और मैं शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सरकारी दफ्तरों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लगाईं।”

महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “साल 2026 पंजाब की महिलाओं के लिए आज़ादी और सशक्तिकरण का साल है। हमारी मां-बेटियों को ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत अपनी मर्जी के अनुसार अपने पैसे खर्च करने की आज़ादी मिली है। अब तक 74 लाख 59 हजार महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है और 65 लाख 62 हजार महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि के रूप में 2,274 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि स्थानांतरित की जा चुकी है। मैं बाकी बची महिलाओं से भी अपील करता हूं कि वे अपना पंजीकरण करवाएं और इस योजना का लाभ लें।”

स्वास्थ्य देखभाल के बारे में उन्होंने कहा, “‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिल रहा है और अब तक 3 लाख से अधिक मरीज 1,100 करोड़ रुपए का कैशलेस इलाज करवा चुके हैं। प्रदेश में 1,090 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं, जहां रोजाना लगभग 92,000 लोग इलाज के लिए आते हैं।”

शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट, 361 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स और 64 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास की है। साल 2021 में सिर्फ 80 विद्यार्थी ही नीट परीक्षा पास कर सके थे। प्रिंसिपलों और अध्यापकों के बैच प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर, फिनलैंड और अहमदाबाद भेजे जा रहे हैं, जबकि ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ बच्चों के सपनों को साकार करने में मदद कर रहे हैं।”

सिंचाई क्षेत्र में अपनी सरकार के कामों को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह गर्व की बात है कि प्रदेश सरकार ने हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए 7,200 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। मेरे पद संभालने के बाद, नहर सिंचाई अधीन रकबा 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया है। साल 2022 में सिर्फ 20 लाख 89 हजार एकड़ रकबे को नहर का पानी मिलता था, लेकिन आज नहर सिंचाई 60 लाख 30 हजार एकड़ तक पहुंच गई है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश के इतिहास में पहली बार 1,587 गांवों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचा है, जिन्होंने कभी नहर का पानी नहीं देखा था। किसानों को कृषि के लिए दिन के समय बिजली आपूर्ति भी की जा रही है।” युद्ध नशे के विरुद्ध के बारे में उन्होंने कहा, “पंजाब नशे के खिलाफ पूरी ताकत से जंग लड़ रहा है और मैं सभी पंजाबियों का उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं। ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के अब 500 दिन पूरे हो गए हैं। नशा तस्करों के खिलाफ 56,394 मामले दर्ज किए गए हैं और 75,000 से अधिक तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “नशेके खात्मे के लिए गांव और वार्ड स्तर पर डिफेंस कमेटियां बनाई गई हैं। लगभग 1.25 लाख स्वयंसेवक अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए योद्धाओं की तरह काम कर रहे हैं। हर नशा तस्कर पंजाब, समाज और हम सबका दुश्मन है और प्रदेश सरकार ऐसे लोगों के साथ कोई रहम नहीं बरतेगी। पंजाब की पाकिस्तान से 553 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है और सीमा पार से नशों की तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए हैं।”

रोजगार के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने युवाओं को पूरी तरह मेरिट के आधार पर 69,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। ये सारी नौकरियां पूरी तरह पारदर्शी ‘नो कैश, नो फरमाइश’ के आधार पर दी गई हैं। पंजाब के हर गांव और शहर के युवाओं को सरकार से रोजगार मिला है।” भारतीय खेलों में पंजाब के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “यह हम सबके लिए बहुत मान की बात है कि पालप्रीत सिंह बराड़ भारत की बास्केटबॉल टीम के कप्तान हैं, हरमनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं, शुभमन गिल पुरुषों की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और हरमनप्रीत कौर महिलाओं की भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हैं और सभी पंजाबी हैं।”

खेलों को प्रोत्साहित करने के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार विशेष रूप से खेलों के लिए 1,744 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। आज़ादी के बाद पहली बार पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के मैच अक्टूबर और नवंबर के दौरान जालंधर और मोहाली में होंगे। ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ का चौथा सीजन 5 सितंबर को बठिंडा से शुरू होगा, जिसमें 38 खेल मुकाबले करवाए जाएंगे।”

कृषि के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब 416 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से देश में गन्ने का सबसे अधिक भाव दे रहा है। मुझे यह बात साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मार्च 2022 से अब तक पंजाब में 1.83 लाख करोड़ रुपए का निवेश आया है, जिससे लगभग 6 लाख युवाओं के लिए रोजगार के मौके पैदा होंगे। जापान की आईची स्टील, टाटा स्टील और अन्य बड़ी कंपनियां प्रदेश में बड़ा निवेश कर रही हैं, जिससे आर्थिक और औद्योगिक विकास को बड़ा बढ़ावा मिल रहा है।”

सड़क सुरक्षा फोर्स के बारे में प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने पंजाब की अपनी तरह की पहली ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ का गठन किया, जिसने 25,000 से अधिक लोगों को प्राथमिक सहायता दी है। 35,000 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और प्रदेश में हादसों के कारण होने वाली मौतों की दर में 50 प्रतिशत से अधिक कमी आई है। इस कदम की केंद्र सरकार और संसद द्वारा भी सराहना की गई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रदेश के निवासियों की सुविधा के लिए लगभग 45,000 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। जुलाई 2022 से लगभग 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और जीरो बिजली बिल आ रहे हैं। तहसीलों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ‘ईजी रजिस्ट्री’ और ‘ईजी जमाबंदी’ सेवाएं शुरू की गई हैं।”

पंजाबियों को शहीदों के आदर्शों के प्रति समर्पित होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक दिन पर हम सभी को हमारे शहीदों के सपनों को पूरा करने का पवित्र संकल्प लेना चाहिए। आओ, हम अपने पंजाब को एक बार फिर ‘रंगला पंजाब’, खुशहाल और समृद्ध पंजाब बनाने का प्रण लें।” शानदार परेड, सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम और उपलब्धियां दर्शाती झांकियों ने आज़ादी दिवस के समारोहों को चार चांद लगाए

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस (पुरुष और महिला), बीएसएफ, पीएपी, हिमाचल पुलिस, पंजाब होम गार्ड्स, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स और पंजाब पुलिस बैंड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट से सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर धीरेंद्र वर्मा (आईपीएस) और सहायक परेड कमांडर प्रीत कमल सिंह (पीपीएस) ने किया। इस मौके पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डीजीपी गौरव यादव और अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला, देखें Live

किराए के पैसे को लेकर हुआ विवाद जालंधरः महानगर के...

Punjab News: एक्टिवा सवार व्यक्ति को कैंटर चालक ने मारा टक्कर, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर से एक सड़क हादसे की खबर सामने...

I.P.R.O. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास हुई संपन्न

विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि साहिबजादा...

Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 690 ग्राम IED बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग

चंडीगढ़/अमृतसर: ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रतिष्ठान...

कैबिनेट मंत्रियों ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त...

Jalandhar News: किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला, देखें Live

किराए के पैसे को लेकर हुआ विवाद जालंधरः महानगर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक...

Punjab News: एक्टिवा सवार व्यक्ति को कैंटर चालक ने मारा टक्कर, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, हादसे में एक्टिवा सवार एक व्यक्ति घायल...

I.P.R.O. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास हुई संपन्न

विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि साहिबजादा अजीत सिंह नगर: जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला...

Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 690 ग्राम IED बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग

चंडीगढ़/अमृतसर: ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की एक आतंकी साजिश को नाकाम कर...