.
NationalPAK में फिर दिखा ‘अज्ञात’ का खौफ, मस्जिद के गेट पर ढेर...

PAK में फिर दिखा ‘अज्ञात’ का खौफ, मस्जिद के गेट पर ढेर मिला लश्कर का टॉप कमांडर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस्लामाबादः भारत के दुश्मनों और कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने वाले आतंकियों का पाकिस्तान में चुन-चुनकर सफाया होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पड़ोसी मुल्क में पल रहे दहशतगर्दों के बीच एक बार फिर ‘अज्ञात हमलावरों’ का भारी खौफ देखने को मिला है।

इस बार खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद के बाहर बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस रहस्यमयी मौत ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और वहां पनाह लिए बैठे आतंकी आकाओं के पैरों तले जमीन खिसका दी है।

जानकारी के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज की मौत का तरीका कई सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि नमाज अदा करने के लिए इस्लामाबाद की कुबा मस्जिद पहुंचने से ठीक पहले कारी सईद ने एक अनजान रेस्टोरेंट में खाना खाया था। इसके बाद जैसे ही वह मस्जिद के गेट पर पहुंचा, वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई। हालांकि मौत की असली वजह तुरंत साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शक की सुई जहर दिए जाने की तरफ भी घूम रही है।

गौरतलब है कि कारी सईद संगठन में एक अहम पद पर था। वह लश्कर के उस खास विंग का इंचार्ज था, जो जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे आतंकियों के परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराता था। कारी सईद की इस रहस्यमयी मौत ने आतंकी संगठनों के बीच मची खलबली को और तेज कर दिया है। ये घटना ऐसे समय में हुई है जब लश्कर के ही एक बड़े गुर्गे ने पाकिस्तान में ‘अज्ञात’ लोगों के खौफ को पहली बार सरेआम कबूल किया है।

रिजवान हनीफ नाम के एक लश्कर ऑपरेटिव का वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें वह यह चौंकाने वाला दावा कर रहा है कि पिछले तीन-चार सालों में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के अलग-अलग इलाकों में उनके प्रतिबंधित संगठन के करीब 30 सदस्यों को अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतार दिया है। ये अपने आप में एक बहुत बड़ा खुलासा है, क्योंकि यह पहला मौका है जब लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े किसी आतंकी ने संगठन पर हो रहे इन जानलेवा हमलों और हत्याओं की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News : करंट लगने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

मोहाली : जिले के नया गांव इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। जहा दुकान पर सामान लेने...

क्या आप भी हैं भूतिया जगहों पर घूमने के शौकीन तो भारत की ये 4 Haunted Places करें Visit

लाइफस्टाइल: भारत में ऐसे कई लोग है जो रहस्यमयी और भूतिया जगहों को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। इसका कारण...

Ruturaj Gaikwad को पीछे छोड़ लिस्ट-ए क्रिकेट में शामिल हुए Jake Libby, बनाया खास रिकॉर्ड

खेल: घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बौछार करने वाले जेक लिब्बी के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। उन्होंने...