Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: विधानसभा उपचुनावों को लेकर BJP ने जारी की 40 स्टार...

Punjab News: विधानसभा उपचुनावों को लेकर BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूचि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। जहां भाजपा ने 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, वहीं कांग्रेस चारों उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसी के बीच अब भाजपा ने प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पंजाब की बरनाला, गिदड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा के आगामी पंजाब विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे।

इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नाम भी पार्टी ने सूची में शामिल हैं। सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा ने डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह काहलों, बरनाला से केवल सिंह ढिल्लों और गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल को मैदान में उतारा है। चब्बेवाल के लिए अभी भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

गिद्दड़बाहा सीट कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लुधियाना से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। बरनाला सीट आम आदमी पार्टी (आप) के गुरमीत सिंह हेयर के संगरूर लोकसभा सीट से जीतने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने 2017 और 2022 विधानसभा चुनावों में बरनाला सीट से जीत हासिल की थी। डेरा बाबा नानक सीट कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा के गुरदासपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। चब्बेवाल सीट पर कांग्रेस के विधायक रहे राज कुमार चब्बेवाल, जो बाद में आप में शामिल हो गए थे, वह होशियारपुर से सांसद बने हैं। इन चार विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार नामांकन 30 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -