HomePunjabJalandharJalandhar टायर व्यापारी के घर से 3 लाख की नकदी सहित कीमती...

Jalandhar टायर व्यापारी के घर से 3 लाख की नकदी सहित कीमती सामान लेकर चोर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में रोजाना चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है वहीं ताजा मामला वडाला चौक के पास फ्रेंड्स कॉलोनी से सामने आया है। जहां चोरों ने दिन दहाड़े टायर व्यापारी के घर को निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरचरण पाल अरोड़ा ने बताया कि चोर घर से करीब 3 लाख रुपए, अरमानी घड़ी, मोबाइल फोन और अन्य सामान ले गए।

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर थाना-7 की पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि घर नीलू अरोड़ा घर को ताला लगाकर गई थीं कि कुछ देर बाद ही चोर आ गए थे। चोर करीब 15 मिनट में घटना को अंज़ाम देकर फरार हो गए। चोरी हुआ एक फोन शाम तक ऑन रहा। इसके अलावा वहां दो आई फोन भी पड़े थे, लेकिन बाद में वह घर में ही छोड़ गए। तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। वे बाइक पर आए थे।

55 साल के गुरचरण पाल अरोड़ा ने बताया कि उनके दोनों बेटे कनाडा में हैं। वे टायर व्यापारी हैं। एक शॉप जेल रोड के पास तो दूसरी मोगा में है। उन्हें चौकीदार ने बताया कि तीन युवक कॉलोनी से बाइक पर निकल रहे थे तो रोका भी था। व्यापारी ने कहा कि दो साल पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने एक चोर को पकड़ कर मामला ट्रेस कर लिया था। बाकी चोर अब भी फरार हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -