अमृतसर : पंजाब में होने वाले सरपंची चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है कि इस बार पंजाब में बहुत अच्छा चुनाव हुआ है। लेकिन अकाली दल ने हमेशा आम आदमी पार्टी के खिलाफ बोल कर इसे सार्वजनिक किया है। लेकिन अब कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दल के साथ जाने की बात कर रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमृतसर से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमृतसर ग्रामीण के उपाध्यक्ष अमरवीर सिंह ने बताया कि उनकी धर्म पत्नी लोपोके हलके से चुनाव लड़ रही थीं।
इस दौरान लोपोके हलके के विधायक के दावेदार की धर्म पत्नी भी चुनाव लड़ रही थीं और आम आदमी पार्टी और उन्होंने मिलकर हमारे दोनों के हेराफेरी और भ्रष्टाचार लगभग 91 के करीब वोटें खराब की है और वे इस बार विजेता हो सकते है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने साफ सुथरी चुनाव होने की बात कर रही है। उससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। इस मामले में अकाली दल और आम आदमी दोनों हैं पार्टी मिलकर चल रही है। उन्होंने कहा कि अकसर ही अकाली दल के जो उम्मीदवार है। उनके पति की तरफ से आम आदमी पार्टी के विधायक के उम्मीदवार के साथ बहुत मीटिंग की है। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को मिलकर चुनाव लड़ने के बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम इस मुकाम तक नहीं पहुंचे तो हम अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ मिलकर एक बड़ा संघर्ष लड़ेंगे ताकि हम खुद को न्याय दे सके।
गौरतलब है कि एक तरफ आम आदमी पार्टी पंजाब में सुचारू चुनाव कराने के दावे कर रही है तो वहीं अकाली दल उन दावों को खारिज करता रहा है। वहीं अगर हम बात करें तो अकाली दल और आम आदमी पार्टी के संयुक्त प्रयासों के कारण लोपोके में कांग्रेस उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा और उनका कहना है कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग और पंजाब अमृतसर राजासांसी के विधायक और पूर्व मंत्री सुखविंदर सिंह अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि हमें हमारा अधिकार मिल सके।