Punjab Govt
HomeNationalNCP के नेता Baba Siddique की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार,...

NCP के नेता Baba Siddique की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार, Salman Khan की बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की गत शाम दफ्तर के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सिद्दीकी अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के निकल रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने फायरिंग शुरु कर दी। सिद्दीकी को Y-कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन घटना के समय उनके साथ कोई कॉन्स्टेबल नहीं था। सूत्रों के मुताबिक ऑटो से आए 3 शूटर्स ने दो बंदूकों से 6 राउंड फायरिंग की। इनमें बाबा को 3 गोलियां लगीं।

2 गोलियां उनके पेट और 1 सीने पर लगी। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। 3 में से 2 शूटर्स गिरफ्तार हो गए हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमैल बलजीत सिंह (23 साल) हरियाणा और धर्मराज राजेश कश्यप (19 साल) उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। तीसरे आरोपी की पहचान हो गई है। मुंबई पुलिस दिल्ली, मध्य प्रदेश और हरियाणा में तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पिछले दो महीने से बाबा के घर और बेटे के ऑफिस की रेकी कर रहे थे।

घटना के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के शामिल होने की आशंका है।लॉरेंस गैंग का नाम सामने आने के बाद एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस की एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। जानकारी के अनुसार  कूपर अस्पताल में सिद्दीकी के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। 5 डॉक्टर्स की टीम सुबह करीब 7:30 बजे से पोस्टमॉर्टम कर रही है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है।

 पोस्टमॉर्टम के बाद सिद्दीकी का शव अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास में ले जाया जाएगा। शाम करीब 7 बजे मगरिब की नमाज के बाद 8:30 बजे मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।​​​​​​​ सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखे फोड़े जा रहे थे। आरोपियों ने इसी वक्त हमला किया। पटाखों की शोर के बीच हमलावरों ने सिद्दीकी पर गोली चलाई, जिससे फायरिंग की आवाज दब गई।

सलमान खान की सिक्योरिटी में बढ़ोतरी की वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -