Loading...
- Advertisement -
HomePunjabLudhianaPunjab News: कार और कैंटर की टक्कर में महिला की मौत, 2...

Punjab News: कार और कैंटर की टक्कर में महिला की मौत, 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नैना देवी से दर्शन करके लौट रहा था परिवार

लुधियानाः थाना माछीवाड़ा साहिब अंतर्गत गढ़ी नहर पुल के पास कार और कैंटर में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं कार में सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान पुष्पा देवी के तौर पर हुई। उसका बेटा सुखदीप और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को समराला के सिविल अस्पताल से सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। इस हादसे में कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बीत जाने तक जब एंबुलेंस नहीं आई तो राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल समराला ले जाया गया, डाक्टरों ने पुष्पा देवी को मृतक करार दिया। पुष्पा का बेटा-बेटी गंभीर घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग लुधियाना के परिवार वाले रहने वाले है और वह नैना देवी से माथा टेक वापस लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई। जानकारी के अनुसार, कार चालक की आंख लगने के चलते यह हादसा हुआ। कैंटर के साथ जोरदार टक्कर हुई।

जिससे कार में से धुआं निकलने लगा। पास ही खेतों में धान की कटाई कर रहे किसानों ने मौके पर आकर कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. संचारिका शाह ने बताया कि अस्पताल में तीन घायलों को लाया गया था। महिला की मौत हो चुकी थी। उसके घायल बेटा बेटी को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया।

 

- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page