Punjab Govt
HomePunjabSangrurPunjab News: National Highway पर पलटी सवारियों से भरी PRTC की Bus,...

Punjab News: National Highway पर पलटी सवारियों से भरी PRTC की Bus, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भवानीगढ़: संगरूर में पीआरटीसी की बस पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे पर भवानीगढ़ के पास सवारियों से भरी पीआरटीसी की बस पलट गई है, जिसमें करीब 20 से 21 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह बस पटियाला से बठिंडा जा रही थी, हादसे के वक्त इसमें करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमें 20 से 21 सवारियां बुरी तरह से घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि बस जब पास के हनी ढाबे पर पहुंची तो अचानक सड़क पर एक टैंकर आ गया।

जिससे टक्कर से बचने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत भवानीगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में फिलहाल, कोई जनहानि नहीं हुई है।

पलटी सवारियों से भरी PRTC की Bus, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -