जालंधर: महानगर के गुरू नानक नगर से दहेज की मांग में 5 लाख रुपए मांगने ओर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला के पति व सासा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में पीडिता निवासी गुरु नानक नगर ने अपने पति व सास पर आरोप लगाया कि उसकी शादी 2024 को हुई थी। उनके पति पिछले पिछले 3 सालों से यू.के. में वर्क परमिट पर काम कर रहे है। शादी की पहली रात ही उसके पति ने उससे संबंध बनाने से इंकार कर दिया। यह बात सुनकर वह मानसिक तौर पर परेशान हो गई। शादी के 2 दिन बाद ही उसकी सास व पति ने उसे घटिया व कम दहेज लाने के ताने मारने लगे व सास ने दहेज में 5 लाख रुपए की और मांग कर दी।
पीडिता ने बताया कि शादी के 16 दिन के बाद ही उसका पति विदेश चला गया ओर पीछे से उसकी सास ने उसे दहेज के 5 लाख रुपए मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद उसके मायके परिवार की तरफ से 4 लाख रुपए उसके वीज़ा ओर टीकट के लिए दिए लेकिन सास ने पासपोर्ट व टिकट अपने पास रख ली और कहा कि वह अपने मायके परिवार से 5.50 लाख रुपए लेकर आए नहीं तो वह उसके दस्तावेज खुर्द-बुर्द कर देगी। उक्त मामले कि शिकायत मिलने के बाद महिला पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता के लगाए आरोप सही पाए और पीडिता के पति व सास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।