Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar News: घर में घुसी 3 फीट लंबी 'गोह', लोगों में दहशत...

Jalandhar News: घर में घुसी 3 फीट लंबी ‘गोह’, लोगों में दहशत का माहौल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर के कालिया कॉलोनी में एक तीन फीट लंबी गोह आ जाने से इलाके में दहशत का माहौल पाया गया।गोह जिसे मॉनिटर लिजार्ड या विष खोपड़ा भी कहा जाता है, एक घर में घुस गई। जैसे ही घर में बच्चों की नजर पड़ी तो डर से सभी घर से बाहर भाग गए। इसके बाद जंगलात विभाग के रेंज अफसर जसवंत सिंह को शिकायत की। जिन्होंने कर्मचारी प्रदीप कुमार को मौके पर भेजकर गोह को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया।

प्रदीप ने बताया कि ‘ऐसी कई गोह उन्होंने कालिया कॉलोनी के आसपास के इलाकों से पकड़ कर जंगल में छोड़ी हैं। वहीं जंगलात विभाग के रेंज अफसर ने बताया कि मॉनिटर लिजार्ड यानि गोह से डरने की जरूरत नहीं है। ये तो खुद इंसानों से डरती है। जैसे ही कोई जोर की आवाज करता है तो ये डर के मारे वहां से भाग जाती है। आज तक कभी यह नहीं सुना कि गोह के काटने से किसी की मौत हुई हो। उन्होंने लोगों से अपील कि अगर ऐसा कोई भी जानवर दिखाई दे तो तुंरत सूचित करें और नजर रखें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -