मध्य प्रदेश। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जहां, उज्जैन में लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते के महाकाल मंदिर के चार नंबर गेट के सामने वाली दीवार अचानक गिर गई। मलबे में कई लोग दब गए। हादसे के चलते दो लोगों के मरने की भी खबर है। यहां पर नया निर्माण कार्य चल रहा है। हादसा पुरानी दीवार ढहने से हुआ है। तेज बरसात के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
घटना के बाद लोगों में मचा हड़कंप
प्रदेश में लगातार तेज बारिश हो रही है। इसी बीच शाम को महाकाल मंदिर के चार नंबर गेट के सामने वाली दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके बाद घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं मलबे में कई लोगों के दबे होने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।