Punjab Govt
HomePunjab News: पार्षद और Police कर्मी से परेशान होकर युवक ने निगली...

Punjab News: पार्षद और Police कर्मी से परेशान होकर युवक ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

20 दिन पहले हुई थी मृतक की शादी

मोगाः जिले के बुकन वाला रोड पर व्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु निगलने का मामला सामने आया है। जहां ईलाज दौरान आज व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहाचन 22 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर की 20 दिन पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दविंदर सिंह ने इलाज के दौरान अपनी एक वीडियो भी बनाकर वायरल की है। दविंदर ने आरोप लगाए है कि उसके वार्ड के पार्षद बूटा सिंह और एक पुलिस मुलाजिम दोनों से तंग परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

दविंदर का आरोप है कि दोनों द्वाार उससे पैसो की मांग की जा रही थी, जिससे तंग आकर उसने जहरीली दवा निगल ली। दविंदर को पहले मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। लेकिन परिजनों द्वारा दविंदर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।

वहीं दविंदर की मौत को लेकर परिजनों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी राजवीर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दविंदर सिंह की कोई जहरीली वस्तु निगलने के कारण मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि दविंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार के बयानों के मुताबिक आगे की कारवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -