पंजाब (बठिंडा): पुलिस ने लूटपाट करने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जागरीप सिंह उर्फ भूप्पा निवासी संजय नगर, आकाश सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती और लवप्रीत सिंह निवासी कल्याण सुक्खा के तौर पर हुई है। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को संतपुरा रोड से गिरफ्तार हुए है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह आरोपी वाहन चोरी और मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश सिंह दो पहिया वाहन चोरी का मामला दर्ज है। लवप्रीत सिहं पर मोबाइल फोन छीनने का मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारी नेबताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।