Punjab Govt
HomePunjab News: एक बार फिर से Free हुआ सबसे महंगा Ladowal Toll...

Punjab News: एक बार फिर से Free हुआ सबसे महंगा Ladowal Toll Plaza, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में एक बार फिर से पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा बंद हो गया है। टोल प्लाजा बंद को लेकर बीते दिन प्लाजा वर्कर्स यूनियन ने चेतावनी दी थी। जिसके बाद आज मीटिंग के बाद उन्होंने टोल प्लाजा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

गौर हो कि इस टोल से रोजाना 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते है। ऐसे में सरकार को रोजाना 70 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं राहगीरों को टोल प्लाजा बंद होने से राहत मिल गई है। बीते दिन दर्शन सिंह ने कहा था कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। दर्शन सिंह लाडी ने कहा था कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। यह सीधे मुलाजिमों के अधिकारों का हनन है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -