लुधियाना। शहर के दुगरी थाने के बाहर कल एक युवक थार कार की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं, मृतक युवक के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर दुगरी रोड पर धरना दिया प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। जिसके बाद परिवार ने न्याय की मांग की।
परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पक्ष बाहर घूम रहा है और हमारे बेटे की जान चली गयी, जिसे अभी तक कोई न्याय नहीं मिला। जबकि जो लड़की कार चला रही थी वह बाहर घूम रही थी, जिसके बारे में पुलिस ने कहा कि उसे कोर्ट से जमानत मिल गई है।
पुलिस ने मामले बारे जानकारी देेते हुए कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। हमने पहले ही मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद मामले बारे उचित कार्रवाई की जाएगी।