Punjab Govt
HomePunjab News: पैसे के लेन-देन को लेकर पड़ोसियों ने महिला से किया...

Punjab News: पैसे के लेन-देन को लेकर पड़ोसियों ने महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले के गांव झावला में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पैसों के लेन-देन के चलते महिला के साथ उसके ही पड़ोसियों ने दुष्कर्म किया है। महिला ने आरोप लगाए है कि पड़ोसी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का कहना है कि जब वह घर में अकेली थी तो उस दौरान पड़ोसी भाई के साथ उसके घर आए और पैसे के लेन-देन की बात करने लगे। पीड़िता का कहना है कि उसने दोनों को कहा कि पति घर में नहीं है, जब वह घर आएंगे तो उससे पैसों का हिसाब कर लेना। पीड़िता ने कहा कि दोनों ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार जब वह घर में बिस्तर से सामान उठा रही थी तो पड़ोसी ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी।

जिसके बाद परिवार ने पुलिस को मामले की शिकायत दी और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी सरेआम घूम रहे है। जिसके चलते उसके मन में डर का माहौल पाया जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि मामला दर्ज के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।

पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। दूसरी ओर इस मामले को लेकर गुरसहाय के डीएसपी सतनाम सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार चल रहे है। उनकी तालाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -