Punjab Govt
HomePunjab News: महिला ने पति पर हत्या की कोशिश करने के लगाए...

Punjab News: महिला ने पति पर हत्या की कोशिश करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, महिला ने पति पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मोहाली पुलिस को दी है। मोहाली के सेक्टर 115 में रहने वाली शिवाली ने पुलिस को दी शिकायत में पति अंकुर के साथ-साथ पुलिस पर भी आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि पुलिस को कॉल करने के बावजूद मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

शिवाली गोयल ने प्रेस वार्ता करके बताया कि 11 अगस्त को  उसके पति ने नशे में उसके साथ मारपीट करके बालकनी से गिराने की कोशिश की। शिवाली गोयल ने बताया कि अंकुर उस दिन सुबह 6-30 बजे घर से बाहर गया और लगभग डेढ़ घंटे बाद शराब के नशे में घर लौटा। उस समय उसकी आँखें लाल थी। तब वह अपने मौसा श्रवण कुमार और बाद मे अपने माता-पिता से धीरे से कुछ बात कर रहा था। उसके बाद, उसने धमकी दी कि अब मैं तुझे और तेरे परिवार वालों को फंसाऊंगा। जिसके बाद वह गाली-गलौज करने लगा और कहने लगा कि तुम या पुलिस कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, चाहे जो मर्जी कर लो। महिला ने कहा कि जब मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन उठाया, तो उसने मेरा फोन छीन लिया और मुझे दबोचकर मेरे साथ मारपीट की। इस दौरान उसने मेरे बच्चे को भी धक्का देकर गिरा दिया। मेरी चीख-पुकार पर भी कोई पड़ोसी मदद के लिए नहीं आया।

इस बीच, मौका पाकर मैंने अपने माता-पिता को फोन किया। महिला ने कहा कि जब अंकुर मुझे बालकनी से धक्का देने की कोशिश कर डरा धमका रहा था, तब तक उसके माता-पिता वहां आ पहुंचे। अंकुर ने उन्हें भी धक्का दिया और भाग कर रसोई से चाकू लेकर हमला किया। जब वह हमें ज्यादा चोट नहीं पहुंचा पाया, तो उसने खुद को घायल किया और धमकाने लगा कि अब मै तुम सबको फंसाऊंगा। इतने मे मेरे पिता सिक्योरिटी गार्ड को बुलाने गए, जिसके बाद मौका पाकर अंकुर ने मुझपर और मेरी मां पर भी हमला किया और हमारे सिर पर अपने सिर से चोटें पहुंचाईं।
सिक्योरिटी गार्ड और कुछ पड़ोस के लोग तब आये और बीच बचाव किया। मौके पर मौजूद एक लॉ की छात्रा ने एसएचओ को फोन किया और कहा कि वह उनको जानती है और पुलिस बुलाने की बात कही, लेकिन पुलिस मौके पर कुछ घंटों तक नहीं आई। कुछ घंटों बाद उसने हमें सिविल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी और कहा कि वहीँ से कार्रवाई शुरू होगी।

महिला ने आरोप लगाए है कि हमने पुलिस को दिनभर 100, 112, और पंजाब पुलिस कंट्रोल रूम के विभिन्न 01722219211, 01722749002, 01722748100, 0172260042, 01722743272, 01722274014, 01722274007, 01722744100 नंबरों पर कॉल किए, लेकिन कोई मदद नहीं आई। चंडीगढ़ कंट्रोल रूम में भी फ़ोन किया था, जिसका कंप्लेन नंबर 112 1768127 है। उन्होंने भी पंजाब पुलिस को कॉल किया है, लेकिन फिर भी कोई पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -