Punjab Govt
HomeJalandhar Bypass में स्थित Colony में घुसने से किया मना, युवकों ने...

Jalandhar Bypass में स्थित Colony में घुसने से किया मना, युवकों ने Security Guard पर किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः एल्डिको कॉलोनी जालंधर बाईपास के पिछले गेट पर देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ युवकों को कालोनी में जाने से रोक दिया। युवकों ने तेजधार हथियारों से सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। गार्ड को लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचया गया। जहां सिक्योरिटी गार्ड की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई।

गार्ड संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात एल्डिको कालोनी के गेट नंबर-3 पर ड्यूटी दे रहा था। तभी वहां कुछ युवक नशे में धुत्त होकर कालोनी में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें अंदर जाने से मना किया तो युवक 10 मिनट बाद तेजधार हथियारों से लैस होकर आ गए और आते ही हथियारों से हमला कर दिया।

कालोनी के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने मुझे अस्पताल दाखिल करवाया। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के मुताबिक प्रथमिक उपचार के बाद पीड़ित को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में इलाज के उपरांत पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -