Punjab Govt
HomePunjab News: घर के बाहर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति...

Punjab News: घर के बाहर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति पर घर से बाहर निकालने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नूर वाला रोड पर स्थित घर के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां महिला ने पति पर उसे घर से बाहर निकालने के आरोप लगाए। इस दौरान पत्नी घर के बाहर धरना लगाकर बैठ गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला के पति अंकित ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले शादी डाट काम के जरिए ऑनलाइन शादी करनी महंगी पड़ गई।

लड़के ने आरोप लगाए है कि उसकी पत्नी का बाहर किसी से अफेयर चल रहा है और उसकी पत्नी की निगाहें उसकी प्रॉपर्टी पर है। लड़के का आरोप है कि मुझे कई बार मारने की कोशिश की गई। जिसके कारण अब मैं इस लड़की के साथ नहीं रह सकता। लड़के ने कहा कि मेरी जान को खतरा है। जिसके चलते लड़के ने घर पर ताला लगा दिया और कहा कि मुझे न्याय मिलना चाहिए।

दूसरी ओर पीड़ित दामिनी ने कहा कि शादी के कुछ समय बाद पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान पति द्वारा आए दिन नई चीजे लाने की डिमांड शुरू कर दी गई। दहेज की मांग को लेकर मुझे कई बार पीटा गया। लेकिन अब मुझे न्याय चाहिए। महिला ने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि मैंने कई बार इस युवक को मौका देकर देख लिया है।

मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें सूचना मिली थी कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है। जिसके लिए हम मौके पर पहुंचे और दोनों को थाने ले जाया जाएगा और दोनों के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -