पंजाब(मोगा): पंजाब के बच्चों को खेलों के प्रति उत्साहित करने के लिए अब पंजाब सरकार हर तरह की खेलों के लिए सहुलतें देने के लिए वचनबद्ध है। स्कूली बच्चों के लिए हर साल खेलों का आयोजन भी कर रही है। इसी कड़ी के तहत मोगा जिला में जिला स्तरीय खेडा वतन पंजाब दियां सीजन 3 का आगाज गोधे वाला स्टेडियम में शुरू किया गया।
इस मौके एमएलए दविंदर जीत सिंह लाडी ढोंस ने इन खेलों की शुरुआत की। चार दिन तक चलने वाली हॉकी,फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकस्सी, बैडमिंटन, कबड्डी आदि खेलो के टूर्नामेंट करवाए जा रहे है।