लुधियानाः पंजाब रोडवेज पनबस कान्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर लुधियाना बस स्टैंड पर गेट रैली की गई। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यूनियन सदस्यों का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात के दौरान कई मांगों पर विचार किया गया था।
जिसमें नई बसे डालने व अन्य मुख्य मांगें थी, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके विरोध में आज मजबूर उन्हें गेट रैली निकालनी पड़ी। गेट रैली के दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों को काभी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान यूनियन ने बताया कि वह 21, 22, 23 सितंबर को कामकाज ठप रखकर मुकम्मल तौर पर हड़तल करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकारी की होगी।