अमृतसरः नशा बेचने से रोकने पर निहंग सिंह की वेशभूषा में आए नौजवानों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक का गुट काट डाला। जख्मी हालत में युवक को एक निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वही आरोप है कि पुलिस आरोपी युवकों पर कार्रवाई करने की बजाय उसे केस से बाहर निकाल रही है। वहीं सिख नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नौजवान ने बताया कि वह घर पर मौजूद था, बाहर से किसी ने आजाव लगाई तो वह घर से निकला तो उक्त व्यक्ति की ओर से अपने साथियों सहित हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। वहीं आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने की बजाए आरोपियों को केस से बाहर निकालने का दबाव बनाया जा रहा है।
सिख जत्थेबंदियों के नेता औऱ संत सिपाही ग्रुप लुधियाने के प्रधान दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से जानबूझकर नौजवानों को बचाने की कोशिश की जा रही है। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह बटाला के एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
उक्त पीड़ित नौजवान की ओर से नौजवानों को नशा बेचने से रोका जा रहा था। इसी रंजिश में युवकों ने हमला किया है।पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने मामले में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देना सही नहीं समझा और मीडिया से दूरी बनाते नजर आए। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्ट से बात की तो उनका कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है। बयानों पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।