अमृतसरः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला कथू नंगल के पास गोपालपुरा गांव से सामने आया है। जहां दिनदहाड़े HDFC Bank में डकैती हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे बैंक से 25 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना बैंक कर्मियों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।