Punjab Govt
HomeHaryanaमहिलाओं को हर महीने 2 हजार के साथ-साथ 500 रुपये में मिलेगा...

महिलाओं को हर महीने 2 हजार के साथ-साथ 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर, चुनाव मेनिफेस्टो में जारी हुई गारंटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करनालः हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लोगों से 7 मुख्य दावे किए हैं। कांग्रेस ने हर परिवार की खुशहाली का दावा किया है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली हर परिवार को दी जाएगी। 25 लाख तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ परिवारों को मिलेगा। वहीं, महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों को हर महीने 6 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने पार्टी की गारंटियों को लोगों के समक्ष पेश किया। कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के अलावा फसलों को नुकसान होने पर तत्काल मुआवजे का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाल करवाने और प्रदेश से नशा खत्म करने का वादा किया है।

घोषणा पत्र में दावा किया गया है कि गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। उसके ऊपर 2 कमरों का घर बनाने के लिए साढ़े 3 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। क्रीमी लेयर की सीमा को 10 लाख तक किया जाएगा। कांग्रेस ने वादा किया है कि फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा। वहीं, 2 लाख खाली पदों को भरे जाने का दावा भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में किया गया है। उधर, बीजेपी भी जल्द अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। अध्यक्ष जेपी नड्‌डा हरियाणा का घोषणा पत्र जारी करेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी के घोषणा पत्र में भी युवा, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और पिछड़ों को साधने की कोशिश होगी।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी कल रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा कल रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे। मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई थी, जिसने लोगों से भी सुझाव मांगे गए थे।

वहीं, केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा पत्र को तैयार करने में विशेष फोकस किया है। बीजेपी पिछले 10 साल से सत्ता में है, इसलिए वह कराए गए विकास कार्यों और मेरिट के आधार पर दी गईं नौकरियों के दम पर वोट मांग रही है। पिछले चुनाव यानी 2019 के घोषणा पत्र में बीजेपी ने 258 वादे कर हर वर्ग को साधने का प्रयास किया था। इस बार हरियाणा में कांग्रेस से कड़ा मुक़ाबला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -