पंजाब (लुधियाना) – निजी अस्पतालों ने आज से आयुष्मान कार्ड पर फ्री इलाज करना बंद कर दिया है। सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड पर किए गए इलाज का पैसा अस्पतालों को पैसा नही दे रही है। जिसके चलते निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज नही करेंगे। विकास छाबड़ा प्रेजिडेंट प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम एसोसिएशन ने बताया पूरे पंजाब में करीब 65 लाख भारतीयों को अब आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा। प्राइवेट अस्पातल एंड नर्सिंग होम एसोसिएशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बड़ी घोषणा की।
सरकार ने 6 महीने से अधिक का समय हो गया है, अस्पतालों को आयुष्मान कार्डधारकों के इलाज का पैसा नहीं दिया है। आयुष्मान कार्ड के तहत सरकार का लगभग 600 करोड़ बकाया है। जिसके कारण वे पंजाब के लोगों को आयुष्मान कार्ड सेवाएं प्रदान नहीं कर सकते। क्योंकि उनका कहना है कि पिछले छह वर्षों से इस कार्ड की सेवा के लिए किए गए खर्च का भुगतान सरकार को करना है। उन्होंने कहा कि 6 महिने से अधिक समय से भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए उन्होंने यह सेवा अब बंद कर दी है।
उन्होंने यह भी बताया कि अगर इस मामले को लेकर सरकार की ओर से हमारे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हर बार आश्वासन दिया जाता है। आपकी पैमेंट कर दी जाएगी। जिसमें से 7-8 प्रतिशत पैमेंट हुई है, अभी 600करोड़ रुपए की पैमेंट बाकि है। उन्होंने कहा कि पंजाब वासियों से माफी मांगते है कि हम यह निर्णय ले रहे है।