जालंधर, ENS: दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस के बाहर लगे शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी के बोर्ड को कुछ शरारती तत्वों ने मिलकर फाड़ दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पाकर कमेटी सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि बोर्ड को कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया है। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं है, पूरा मामला उनके संज्ञान में आ है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले जारी की गई है। जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
गौरतलब है कि शिव राम कला मंच की ओर से हर साल पवित्र रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस बार भी मंच की ओर से 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में लोगों की जानकारी के लिए मंदिर के सामने बोर्ड लगाए जाते है। लेकिन आज सुबह 3:20 बजे 15 से 20 शरारती तत्वों ने इन बोर्डों को फाड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है और पुलिस भी आरोपियों की तलाश कर रही है। पूरा मामला उनके संज्ञान में आ गया है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले जारी की गई है। जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाई करेगी।