Punjab Govt
HomeNationalजादू-टोने के शक में धारदार हथियार से एक ही परिवार के 5...

जादू-टोने के शक में धारदार हथियार से एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित में ग्रामीणों ने जादू-टोने के शक में एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। इस गांव के कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का ही एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है। इसके बाद कुछ लोगों ने एक घर में घुस कर वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के कुछ ग्रामीण उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद एक-एक कर तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को धारदार हथियार से वार कर उनकी जान ले ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60) पिता लच्छा, मौसम बुच्चा (34) पिता मौसम कन्ना, श्रीमती मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, श्रीमती करका लच्छी (43) पति करका लच्छा एवं श्रीमती मौसम अरजो (32) पति मौसम बुच्चा है तथा सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
सवलम राजेश (21) पिता सवलम कन्ना, सवलम पिता हिड़मा पिता सवलम लच्छा, कारम सत्यम (35) पिता कारम रामा, कुंजाम मुकेश (28) पिता कुंजाम कन्ना, एवं पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा है और सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है। घटना स्थल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं। उपरोक्त घटना में शामिल आरोपी पुलिस के हिरासत में है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में बताई जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -