जालंधर, ENS: Counter Intellegence की टीम ने भरी मात्रा मे नशीले पदार्थ सहित अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी वासी गांव कासेल तरन तारन के रूप मे हुई है।
DGP Gaurav Yadav ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उक्त आरोपी को 12.5 किलोग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। जांच के दौरान पता चला कि उक्त हेरोइन सीमा पार पाकिस्तान से आई थी।
आरोपी फौजी के संबंध अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े है। गिरोह का सरगना कुख्यात तस्कर अमृतपाल सिंह बाठ है, जो अब दुबई मे है । पुलिस ने इस मामले में उसे भी नामजद कर लिया है। आरोपी फौजी के ऊपर पहले से ही जम्मू कश्मीर मे 38 किलोग्राम हेरोइन का मामला दर्ज है। जिसमे वह फरार चल रहा था।