HomePunjabLudhianaPunjab: मेले से लौट रहे दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, 2...

Punjab: मेले से लौट रहे दोस्तों की बाइक पेड़ से टकराई, 2 ने तोड़ा दम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बाबा रोडे शाह के मेले से वापस राएकोट जा रहे तीन युवकों का एक्सिडेंट हो गया। जिसमें दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। बाइक की स्पीड ज्यादा होने के चलते बाइक पीपल के पेड़ से टकरा गई। तीनों का सिर पेड़ से जा टकराया। जिससे तीनों लहूलूहान हो गए। जिसके बाद मौके पर 2 दोस्तो ने दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक की हालात गंभीर है। मरने वाले युवकों में एक युवक की पहचान शमशेर गांव कालसा के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई। घायल युवक का नाम प्रदीप है। खून से लथपथ घायल प्रदीप को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। सिर की हड्डी टूटने के कारण उक्त युवक को चंडीगढ़ 32 के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया।

जानकारी मुताबिक गांव झोरड़ा के समीप पड़ते बस्सीया गांव के पास शुक्रवार की रात तेज़ रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
मामले की सूचना थाना हठुर की पुलिस को दी गई, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवको के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल प्रदीप की माता ने बताया कि प्रदीप अपने दो दोस्तों के साथ जगराओं के इलाके में एक मेले में से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में वह और उसके दोस्त हादसे का शिकार हो गए। प्रदीप मजदूरी करता है। उसके सिर में गहरी चोटें आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -